
पंजाब सीएम मान व दिल्ली सीएम केजरीवाल ने आज पंजाबवासियों को दी बडी सौगात
श्री गुरु अमरदास थर्मल प्लांट का उद्घाटन कर लोगों को किया समर्पित
केंद्र सरकार केवल देश मे आम आदमी पार्टी से डरती है: केजरीवाल
कहा दस सालों में दो राज्यों में बनी आम आदमी पार्टी सरकार’
चंडीगढ, 11 फरवरी (विश्ववार्ता) आज पंजाब के मुख्यमंत्री व दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज गोइंदवाल साहिब में पहुंचे हैं। इस मौके पर तीन लाख से ज्यादा लोगों ने यहां पर शिरकत की है, जिनका मुख्यमंत्री ने धन्यवाद किया। आज यहां उन्होंने श्री गुरु अमरदास थर्मल प्लांट का उद्घाटन कर लोगों को समर्पित किया है व शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और सूबे के राज्यपाल पर जमकर निशाना साधा साथ ही यह भी कहा कि देश में केवल आम आदमी पार्टी है जिससे भारतीय जनता पार्टी डरती है। आप चीफ अरवंिद केजरीवाल ने भाषण के दौरान केंद्र व राज्यपाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी तरफ से राज्य का फंड रोकने का काम कयिा जा रहा है. सीएम केजरीवाल ने दल्लिी और पंजाब की सरकारों की खूब तारीफ की।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पछिले 10 सालों के भीतर जनता के बीच अच्छी व मजबूत पकड़ बनाई जसिके चलते वो दो राज्यों (दिल्ली और पंजाब) में सरकार बनाने में सफल हुई. इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी ने इन दो राज्यों के अलावा कई दूसरे राज्यों में भी विधानसभा की सीटें जीतीं हैं।
उन्होंने कहा कि इस थर्मल प्लांट से बिजली और भी ज्यादा सस्ती होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में 5 थर्मल प्लांट हैं जिनमें से 3 प्राइवेट थे और 2 सरकारी थे, लेकिन अब पंजाब सरकार ने इस थर्मल प्लांट को खरीद लिया है जिससे पंजाब सरकार के पास 3 थर्मल प्लांट हो गए हैं। सी.एम. मान ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार में सत्ता में आते ही कई सालों से बंद पड़ी कोयले की खान के चालू करवाया है जिसमें अब बढिय़ा प्रकार का कोयला है।
सी.एम. मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने दुनिया का सबसे सस्ता थर्मल प्लांट खरीदा है। इससे पंजाब सरकार पर किसी प्रकार का कोई कर्जा नहीं बना है, बल्कि इसमें बढिय़ा प्रकार का कोयला इस्तेमाल करने से यह थर्मल प्लांट की उमर बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा ही लोगों के पैसों की कद्र की है और उनके पैसों का जनता के लिए ही प्रयोग किया है।
इस मौके पर सी.एम. मान ने पंजाब सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए पहले की पंजाब सरकारों अकाली दल व कांग्रेस के लिए तीखे शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा पर व्यंग करते हुए कहा कि यह पंजाब बचाओ यात्रा नहीं, बल्कि परिवार बचाओ यात्रा है। अकालियों द्वारा अपने परिवार के राजनैतिक औहदों को बनाने के लिए यह यात्रा की जा रही है जो अपने ही सगे-संबंधियों के राजनीतिक क्षेत्रों में निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता उनके साथ है जो ऐसे पाखंडियों को भी अच्छी तरह जानती है। सी.एम. मान ने पंजाब की जनता को अपना असली खजाना बताते हुए कहा कि जब जनता उनके साथ है तो उन्हें सफलताओं तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।
ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਇਤਿਹਾਸ ਦਾ ਸੁਨਹਿਰੀ ਦਿਨ ਹੈ…
ਕੌਮੀ ਕਨਵੀਨਰ @ArvindKejriwal ਜੀ ਨਾਲ ਸ੍ਰੀ ਗੋਇੰਦਵਾਲ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ 540 ਮੈਗਾਵਾਟ ਦੀ ਸਮਰਥਾ ਵਾਲੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਮਰਦਾਸ ਥਰਮਲ ਪਾਵਰ ਪਲਾਂਟ ਦਾ ਰਸਮੀ ਤੌਰ 'ਤੇ ਬਟਨ ਦੱਬ ਕੇ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ…ਇਹ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਥਰਮਲ ਪਲਾਂਟ ਅੱਜ ਤੋਂ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ…ਹੁਣ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬਿਜਲੀ ਹੋਰ… pic.twitter.com/Y9B6c83Bkj
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) February 11, 2024






















