
पंजाब मे स्पेशल टास्क फोर्स की बडी कार्रवाई
करोड़ों की हीरोइन समेत 3 दबोचे, पुलिस मामले की जांच मे जुटी
चंडीगढ, 11 फरवरी (विश्ववार्ता) स्पेशल टास्क फोर्स की लुधियाना यूनिट ने आज तीन आरोपियों को करोड़ों रुपए की हीरोइन व आइस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए एस.टी.एफ. के एस.एस.पी. स्नेहदीप शर्मा ने बताया की पुलिस को मुखबिर खास ने सूचना दी है दिल्ली की तरफ से कुछ लोग नशे की बड़ी खेत लेकर लुधियाना आ रहे हैं जिस पर लुधियाना एस.टी.एफ. के इंचार्ज हरबंस सिंह की टीम ने नाकाबंदी करते हुए एक स्विफ्ट कर को चेकिंग के लिए रोका, जिसमें पुलिस ने 1 किलो 30 ग्राम हीरोइन और 310 ग्राम आइस बरामद की गई। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह जसप्रीत सिंह हरिंदर सिंह के रूप में की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मोहाली एस.टी.एफ. में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।




















