पाकिस्तान के कई शहरों में भूकंप के झटके,लोगों में दहशत
चंडीगढ, 11 फरवरी (विश्ववार्ता) पाकिस्तान के कई शहरों में शनिवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राजधानी इस्लामाबाद के साथ ही लाहौर और पेशावर में भी धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई।
पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) के मुताबिक, शनिवार रात इस्लामाबाद और इसके आसपास के इलाकों में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। पीएमडी ने कहा कि भूकंप 142 किलोमीटर की गहराई पर आया और इसका केंद्र हिंदू कुश क्षेत्र था।
राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार, पाकिस्तानी समय के मुताबिक भूकंप शनिवार रात 10:44 बजे आया. डॉन न्यूज ने बताया कि पेशावर, स्वात, चित्राल, लोअर डि और उनके आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए पिछले महीने देश के कुछ हिस्सों में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था। ये झटके पूर्वोत्तर अफगानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप के कारण आए, जिससे राजधानी काबुल से लेकर इस्लामाबाद तक की इमारतें हिल गईं।लाहौर और उसके आस-पास के इलाकों में दोपहर करीब 2:30 बजे जोरदार भूकंप आया था, लेकिन पूरे पंजाब से किसी के हताहत होने या वित्तीय नुकसान की कोई खबर नहीं मिली। भूकंप का केंद्र हिंदू कुश क्षेत्र में 213 किमी की गहराई पर था. इसका देशांतर और अक्षांश क्रमशः 70.63 पूर्व और 36.16 उत्तर था।





















