
पीएम मोदी आज झाबुआ में आदिवासी सम्मेलन को करेंगे संबोधित
चंडीगढ, 11 फरवरी (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज झाबुआ आएंगे। उनकी अगवानी के लिए सरकार ने तीन कैबिनेट मंत्रियों को मिनिस्टर इन वेटिंग नामित किया है। नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर विमानतल पर अगवानी करेंगे। जबकि, झाबुआ हेलीपेड पर वन, पर्यावरण एवं अनूसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान और मुख्य कार्यक्रम स्थल पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया अगवानी करेंगी।
झाबुआ में जनजातीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।




















