
पंजाब के इस जिले मे पुलिस को मिली बडी सफलता
अंतरराज्यीय हाईवे डकैती गिरोह का किया पर्दांफाश, डीजीपी गौरव यादव ने टवीट कर दी जानकारी
चंडीगढ, 10 फरवरी (विश्ववार्ता), पंजाब के पटियाला पुलिस ने अंतरराज्यीय हाईवे डकैती गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल कि हैं। डीजीपी गौरव यादव ने इस बात की जानकारी दी हैं। उन्होंने ट्विटर हैंडल एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली से संचालित राजमार्ग लुटेरों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं और राजपुरा हाईवे से 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया हैं।। उनके खिलाफ नई दिल्ली में धारा-307, 395, 392, 382, 379 आईपीसी और आम्र्स एक्ट के तहत 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि उनके पास से एक वाहन और अन्य भारी उपकरण के साथ 3 पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। उनकी योजना लुधियाना और जालंधर में सनसनीखेज अपराध करने की थी। धारा 382, 399, 473 आईपीसी और 25(6) शस्त्र संशोधन अधिनियम के तहत एफआईआर पीएस सिटी राजपुरा, पटियाला में दर्ज की गई है।
In a major breakthrough @PatialaPolice busts Interstate gang of Highway robbers operating from #Delhi. 5 members arrested from #Rajpura highway.
They have more than 20 criminal cases under Sec-307, 395, 392, 382 ,379 IPC & Arms Act registered against them in #NewDelhi… pic.twitter.com/tfTdO3CW0X
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) February 10, 2024




















