
नांदेड़ गुरुद्वारा पैनल को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे की सरकार का बड़ा फैसला
चंडीगढ, 10 फरवरी (विश्ववार्ता), महाराष्ट्र सरकार ने अपने नये फैसले से स्पष्ट किया है कि नांदेड़ सिख गुरुद्वारा सचखंड श्री हजूर अबचलनगर साहिब गुरुद्वारे में प्रबंधन समिति के सभी सदस्य सिख (केशधारी) समुदाय से होंगे।
महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि केवल सिख ही नांदेड़ गुरुद्वारा समिति का हिस्सा होंगे। नांदेड़ सिख गुरुद्वारा सचखंड श्री हजूर अचलनगर साहिब कानून, 1956 में नए संशोधन के अनुसार, 17 सदस्यों में से 12 को सीधे महाराष्ट्र सरकार की ओर से नियुक्त किया जाएगा, तीन निर्वाचित होंगे, एसजीपीसी अब केवल दो को ही नियुक्त कर सकती है। संसद या अन्य संगठनों से कोई प्रतिनिधित्व नहीं होगा।
इसके अलावा इस प्रबंध समिति के अध्यक्ष का चयन सिख समुदाय के नियमों के अनुसार किया जाएगा। नई कमेटी में कुल 17 सदस्य होंगे। इसमें तीन सदस्य चुने जाएंगे। दो सदस्य शिरोमणि प्रबंधन समिति, अमृतसर से होंगे और एक सदस्य राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किया जाएगा।
बयान के अनुसार, इस अधिनियम को लेकर जल्द ही विधानसभा में विधेयक पेश किया जाएगा और इस पर चर्चा के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। राज्य सरकार ने सिख समुदाय के नागरिकों से अपील की है कि वे इस अधिनियम के बारे में फैलाए जा रहे झूठे प्रचार का शिकार न बनें और न ही अपने मन में कोई संदेह नहीं रखें।




















