
डॉक्टर प्रज्ञा जैन अमृतसर की पहली महिला डीसीपी होने का गौरव किया हासिल
चंडीगढ, 10 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार ने 2 एस.एस.पी. समेत 7 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। पंजाब सरकार द्वारा एक आदेश जारी कर गुरु नगरी अमृतसर में एडीसीपी सिटी-3 और आईपीएस अधिकारी डॉक्टर प्रज्ञा जैन को पदोन्नत कर डीसीपी बना दिया गया है। वर्ष 2009 से अमृतसर सिटी में कमिश्नररेट प्रणाली शुरू हुई है। मगर आज तक कोई भी महिला अधिकारी डीसीपी के पद पर तैनात नहीं हुई। डॉक्टर प्रज्ञा जैन अमृतसर की पहली महिला डीसीपी होने का गौरव हासिल किया है।
इसमें शहीद भगत सिंह नगर के एस.एस.पी. अखिल चौधरी का ट्रांसफर कर उन्हें चंडीगढ़ सीपीओ में एआईजी पर्सनल नियुक्त किया गया है। इससे पहले इस पद पर आईपीएस गौरव तुरा तैनात थे। उनकी पोस्टिंग अब चंडीगढ़ सीपीओ में एआईजी प्रोविजनिंग के तौर पर हुई है।
इसी तरह लुधियाना के एडीसीपी-2 सुहैल कासिम मीर को लुधियाना का डीसीपी बनाया गया है। इस बीच, अमृतसर के एडीसीपी-2 डॉ. प्रज्ञा जैन को डीसीपी सिटी अमृतसर नियुक्त किया गया है। लुधियाना एडीसीपी-1 मेहताब सिंह को शहीद भगत सिंह नगर के एसएसपी नियुक्त किया गया है यह पोस्टिंग उन्हें अखिल चौधरी के जाने के बाद मिली है।





















