पीएम मोदी ने इस साल पहली बार 5 शख्सियतों को भारत रत्न देने की घोषणा की
एक के बाद एक ट्वीट कर किया एलान
चंडीगढ, 9 फरवरी (विश्ववार्ता) PM नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी वी नरसिम्हा राव और डॉ एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का एलान किया है. पीएम मोदी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक के बाद एक ट्वीट कर यह एलान किया है. इससे पहले इसे साल तीन फरवरी को पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने का ऐलान किया गया था.
नरेंद्र मोदी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की बात करते हुए लिखा, “हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।”
वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर पूर्व पीएम और कांग्रेस नेता पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने के बारे भी जानकारी साझा की है। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, “एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रूप में, नरसिम्हा राव गरू ने विभिन्न क्षमताओं में भारत की बड़े पैमाने पर सेवा की। उन्हें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई वर्षों तक संसद और विधानसभा सदस्य के रूप में किए गए कार्यों के लिए समान रूप से याद किया जाता है। उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने, देश की समृद्धि और विकास के लिए एक ठोस नींव रखने में सहायक था।”
पीएम मोदी ने लिखा, दिया उल्लेखनीय योगदान
वहीं पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर एमएस स्वामिनाथन के बारे में भी जानकारी दी है। पीएम मोदी ने एमएस स्वामिनाथन को भारत रत्न देने की जानकारी देते हुए लिखा है कि, यह बेहद खुशी की बात है कि भारत सरकार कृषि और किसानों के कल्याण में हमारे देश में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित कर रही है। उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किए।”
हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के… pic.twitter.com/gB5LhaRkIv
— Narendra Modi (@narendramodi) February 9, 2024
























