
पाकिस्तान का रुझान, पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी
पाकिस्तान चुनाव में जीत रहे इमरान खान
चंडीगढ, 9 फरवरी (विश्ववार्ता) पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। प्रधानमंत्री बनने की तैयारी कर रहे नवाज शरीफ, उनके भाई शहबाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम शरीफ अपनी-अपनी सीटों से चुनाव जीत चुके हैं। नवाज शरीफ ने लाहौर की NA130, शहबाज शरीफ ने लाहौर की PP-158 सीट से जीत दर्ज की है ।
सभी मतदान केंद्रों से प्राप्त परिणामों के अनुसार, शहबाज शरीफ को 63,953 वोट मिले हैं, वहीं उनके प्रतिद्वंदीअफजल अजीम को 48,486 वोट मिले हैं. अफजल, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवार हैं. इसके अतिरिक्त, शहबाज शरीफ ने लाहौर निर्वान क्षेत्र (PP-158) पर 38,642 वोट प्राप्त करके जीत हासिल की, जबकि स्वतंत्र उम्मीदवार यूसुफ अली 23,847 वोटों के साथ उपविजेता रहे हैं।
नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज शरीफ भी अपनी सीट बचाने में कामयाब रहीं. मरियम लाहौर स्थित पंजाब विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (PP -159) से ताल ठोक रही थीं. यहां उन्हें 23,598 मतों से कामयाबी मिली है।























