
चंडीगढ़ में बढ़ते नशे के कारोबार को रोकने के लिए पुलिस ने उठाया कदम
नशा तस्करी के मामलों में तेजी से कार्रवाई हो सकेगी
चंडीगढ, 9 फरवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़। साइबर क्राइम की तरह ही एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का पुलिस थाना शुरू कर दिया गया। अब नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही उनपर मुकदमा भी एएनटीएफ टीम विशेष थाने में दर्ज करेगी। इससे नशा तस्करी के मामलों में तेजी से कार्रवाई हो सकेगी। एएनटीएफ टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर सतविंद्र सिंह को थाने का एसएचओ नियुक्त किया गया है। थाना बनाने के आदेश करीब चार महीने पहले जारी किए गए थे।
चंडीगढ़ में बढ़ते नशे के कारोबार को रोकने के लिए पुलिस ने एक नया कदम उठाया है। इसमें चंडीगढ़ में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के लिए अलग से थाने की शुरुआत की गई है। अब इस थाने में तैनात स्टाफ नशा तस्करों पर कार्रवाई करने और मुकदमा दर्ज करने जैसे काम करेगा। चंडीगढ़ एसपी केतन बंसल ने आदेश जारी कर नारकोटिक्स टीम इंचार्ज सतविंदर सिंह को इस थाने का पहले प्रभारी नियुक्त किया है।
सतविंद्र सिंह को थाना केतन बंसल, एसपी ने कहा एएनटीएफ थाने में अब केस भी दर्ज किए जा सकेंगे। इससे नशा तस्करों पर कार्रवाई में और तेजी आएगी। प्रभारी नियुक्त किया गया है।।चंडीगढ़ में नशे के कारोबार और नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए एएनटीएफ का गठन किया है मगर आज तक एएनटीएफ का थाना न होने के कारण टीम को दूसरे पुलिस थानों पर ही निर्भर रहना पड़ता था। इससे टीम का समय तो खराब होता ही था साथ ही मामले में कार्रवाई भी तेजी से नहीं हो पाती थी। अब एएनटीएफ का विशेष थाना शुरू होने के बाद कार्रवाई में तेजी आ सकेगी।























