
लोकसभा चुनावो को देखते हुए इन तीन राज्यो मे उम्मीदवारो के नाम तय करने के लिए आप की होगी अहम बैठक
चंडीगढ, 9 फरवरी (विश्ववार्ता) इस साल देश मे लोकसभा चुनाव होने है जिस कारण देश की राजनीति अभी से गर्माने लगी है और सभी पार्टियां जोर अजमाईस मे लग गई है वही आम आदमी पार्टी गुजरात, हरियाणा और गोवा के लिए आगामी लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए सूत्रो से खबर है कि 13 फरवरी को अपनी राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक करेगी। पार्टी के एक सूत्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) में साझेदार कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर वार्ता के लंबे समय तक खिंचने से नाराजगी का संकेत देते हुए ‘आप’ ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुवाहाटी समेत असम की तीन सीट के लिए बृहस्पतिवार को अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी थी। सूत्र ने कहा, ‘‘गुजरात, गोवा और हरियाणा में उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए पार्टी की पीएसी 13 फरवरी को बैठक करेगी।’’
‘आप’ के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने डिब्रूगढ़ से पार्टी उम्मीदवार मनोज धनोहर, गुवाहाटी से भावेन चौधरी और सोनितपुर से ऋषि राज के नाम की घोषणा की थी। पाठक ने यहां ‘आप’ मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि अब चुनाव के लिए बहुत कम समय बचा है।





















