
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम साफ होने के बाद हालात सामान्य
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए की भविष्यवानी
चंडीगढ, 9 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब में धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम साफ होने के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य होने लगा है, जबकि रातें ठंडी हैं और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इसे देखते हुए राज्य में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 12 फरवरी के बाद मौसम साफ रहने की संभावना है।
फिलहाल पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम दर्ज किया गया है। पिछले महीने रात का तापमान 8 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा था, अब 5 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल दिन में तो अच्छी धूप है लेकिन रातें ठंडी हो रही हैं। वहीं, चंडीगढ़ में आसमान साफ रहेगा, जबकि कम से कम तापमान में गिरावट आएगी।
तापमान 6 से 1 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं, पंजाब के बड़े शहरों अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, मोहाली में मौसम साफ रहेगा, जबकि तापमान 5 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। हालांकि, तापमान में न्यूनतम गिरावट होगी।





















