हल्द्वानी में हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा, इंटरनेट भी बंद
सीएम धामी ने बताया कैसे भड़की हिंसा
प्रशासन ने उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश
किए जारी
चंडीगढ, 9 फरवरी (विश्ववार्ता) हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हो गया। जिसके बाद प्रशासन ने देर शाम उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश जारी किए। हल्द्वानी मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. सीएम धामी ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। इसी बीच, डीएम ने डीएम ने हल्द्वानी में कर्फ्यू लगा दिया है और दंगाइयों को देखते ही गोली मरने के आदेश दिए हैं।
विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश ने कहा कि आजादी से लेकर आजतक हल्द्वानी में कभी भी इस प्रकार की घटना नहीं हुई है। यहां हमेशा अमन, चैन और एकता का माहौल रहा है। हाईकोर्ट ने इस प्रकरण की सुनवाई की तारीख 14 फरवरी को दी थी, फिर भी शासन-प्रशासन ने जल्दबाजी कर इस कृत्य को अंजाम दिया।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में अधिकारियों द्वारा मदरसे को ध्वस्त किए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने पथराव किया और वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। अधिकारियों के मुताबिक, नगर निगम अधिकारियों द्वारा मदरसा ध्वस्त किए जाने के बाद हल्द्वानी में हिंसा भड़की ।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, ‘मदरसे में तोड़फोड़ को लेकर हुई हिंसा के बाद हल्द्वानी में कर्फ्यू लगाया गया. प्रसाशन की टीम अतिक्रमण हटाने गई थी, तभी अराजक तत्वों ने प्रशासन की टीम पर हमला कर दिया।अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।






















