पंजाब के स्कूलों में मिड-डे मील में फिर किया गया बदलाव
मेन्यू में शामिल हुए ये व्यंजन
चंडीगढ, 8 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के स्कूलों में अब स्टूडेंट्स को हफ्ते में एक बार मिड डे मील में केले की जगह मौसमी फल खाने को दिए जाएंगे। इन फलों में किन्नू, अमरूद, लीची, बेर, सेब व आम तक शामिल हैं। इसका आगाज 12 फरवरी से होगा। इस चीज को अब मीड डे मील के मीनू में शामिल किया गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि अप्रैल से शुरू होने वाले नए सेशन में इस संबंधी मौसमी फलों की उपलब्धता के हिसाब से आदेश जारी किए जाएंगे। इससे पहले जनवरी में केला देने का फैसला लिया गया था। सर्दी की छुट्टियां आदि होने से प्रोजेक्ट सिरे ने नहीं चढ़ पा रहा था।
सोसायटी की ओर से केंद्र सरकार की हिदायतों पर स्कीम के तहत प्रदेश के दस जिलों में पंजाब यूनिवर्सिटी के माध्यम से सोशल ऑडिट कराया गया था। इस दौरान अध्यापकों, विद्यार्थियों के परिजनों व विद्यार्थियों ने मिड-डे मील के मेन्यू के साथ फल देने का सुझाव दिया था। इसके तहत जनवरी से मार्च तक सप्ताह में एक दिन सोमवार को बच्चों को दोपहर के खाने के साथ केला मुहैया कराया जाएगा।
























