
आप मंत्री आतिशी ने भाजपा को लिया आडे हाथो
कहा अब तो ED ने झूठे केस या जाँच का कोई दिखावा भी छोड़ दिया
चंडीगढ, 7 फरवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने आज टवीट कर भाजपा सरकार को जमकर आडे हाथो लिया। उन्होने दावा किया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) बिभव कुमार के आवास पर छापा मारने पहुंचे ईडी के अधिकारी तलाशी लेने के बजाए उनके घर के ‘लिविंग रूम’ में बैठे रहे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने किसी कमरे की तलाशी नहीं ली और न ही कोई दस्तावेज खंगाला। आतिशी ने संवाददाताओं से कहा कि अधिकारियों ने यह तक नहीं बताया कि वह किस मामले की जांच करने के लिए पहुंचे थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी की छापेमारी और कुछ नहीं बल्कि केजरीवाल को दबाने के लिए उन पर किया गया एक हमला है, क्योंकि एक वहीं हैं, जिन्होंने खुलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती दी है। राष्ट्रीय राजधानी में ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 10 से 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी।
.@ArvindKejriwal जी के PS के घर 16 घंटे की रेड और AAP Treasurer ND गुप्ता जी के घर 18 घंटों की रेड में, ED ने एक भी कमरा search नहीं किया। कोई काग़ज़ नहीं ढूँढे। कोई पूछताछ नहीं की। ये इतिहास में पहली ऐसी जाँच होगा, जहां ED की रेड के पंचनामे में किसी case या ECIR का ज़िक्र भी… https://t.co/kbcIY4yn3Y
— Atishi (@AtishiAAP) February 7, 2024























