
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने 3 गैंगस्टरों को किया काबू
डीजीपी गौरव यादव ने साझा की जानकारी
चंडीगढ, 7 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने आतंक की साजिश रचने वाले 3 गैंगस्टरों को काबू किया है। पकड़े गए तीनों गैंगस्टर पाकिस्तान में में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा के संपर्क में थे। तीनों गैंगस्टर दोनों आतंकियों के इशारों पर काम करते थे।
इस बारे में जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने टवीट कर बताया कि तीनों से 2 पिस्तौल 10 कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए तीनों गुर्गों की पहचान जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन, बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्का और कुलिवंदर सिर्फ उर्फ काला के रूप में हुई है। डीजीपी ने कहा कि तीनों विदेश में बैठे अपने हैंडलर के संपर्क में थे।
तीनों का पहले से ही आपराधिक रिकार्ड
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों का पहले से ही आपराधिक रिकार्ड है। तीनों विदेश में बैठे हरविंदर सिंह रिंदा और लखबीर सिंह लंडा के इशारे पर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने बताया कि जोबनजीत सिंह को 2 साल पहले पाकिस्कतान से आए आरडीएक्स से जुड़े मामले में राजस्थान से पकड़ा गया था। इसपर यूएपीए, आम्र्स , एनडीपीएस और आईटी एक्ट में केस दर्ज है। डीजीपी ने बताया कि बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्का पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज है। हालांकि पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि कुछ और खुलासे होंगे। जबकि कुलविंदर सिंह उर्फ काला के बारे में भी पुलिस पूछताछ से और थानों से जानकारी इक_ा कर रही है।
In a major breakthrough, #AGTF Punjab has arrested 3 associates (Jobanjit Singh @ Joban, Bikramjit Singh @ Bikka & Kulwinder Singh @ Kala) of terrorists #Canada-based Lakbir Landa & #Pak-based Harwinder Rinda (1/3) pic.twitter.com/uH9hXkTOXx
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) February 7, 2024























