
पंजाब सीएम मान ने आज चंडीगढ बुलाई हाई लेवल बैठक
इस मामले को लेकर की जा रही है अहम मीटिंग
चंडीगढ, 7 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ मे हाई लेवल बैठक बुलाई है। जानकार सूत्रो के हवाले से खबर है कि आप सरकार सभी तरह की रजिस्ट्री से एनओसी की शर्त खत्म करने का फैसला लिया है। यह बैठक आज दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय में होगी। अब इस संबंधी नियमों का खाका तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि इसमें सरकार के अधिकारी व सलाहकार मौजूद रहेंगे। मीटिंग में पूरी रणनीति के साथ नियमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकार की कोशिश रहेगी कि इस मामले में इस तरह की रणनीति बनाई।
बतां दे कि कल ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा करते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट कर बताया था कि पंजाब में सभी तरह की रजिस्ट्रियों पर एनओसी की शर्त खत्म हो रही है।उन्होंने बताया कि सरकार ने कलर कोडिंग स्टैंप पेपर सिस्टम शुरू किया है। कॉलोनी बनाने के लिए कॉलोनाइजर को लाल स्टैंप पेपर लेना पड़ेगा। यह स्टैंप पेपर तभी जारी होगा, जब आवेदक को सीवरेज, फायर, बिजली, व पॉल्यूशन समेत सभी मंजूरी मिलेगी।
ऐसे में लोगों को भविष्य में दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने कहा जिन लोगों ने पहले अवैध कालोनियों में प्लॉट खरीदे हैं, उन्हें भी अब परेशानी उन्हें नहीं उठानी पड़ेगी। कुछ कॉलोनाइजर इस फैसले से खुश होंगे कि उनकी अवैध कॉलोनी अब रैगुलर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह लोग इस बार तो बच जाएंगे, लेकिन अगली कॉलोनी काटने से पहले उन्हें पूरा हिसाब देना पड़ेगा। जल्दी ही इस संबंधी नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। जल्दी ही इस बारे में डिटेल जारी की जाएगी।























