
चंडीगढ़ में कब्र से निकली लाश, हत्या की आशंका
मौत के बाद बच्ची को दफना गए थे परिवार वाले, पहले हादसा मान रहे थे
चंडीगढ, 7 फरवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ से सटे मोहाली जिले के नयागांव में 2 फरवरी को एक 6 साल की बच्ची की पानी के टैंक में डूबने से मौत मामले की जांच तेज हो गई है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में यह पूरी प्रक्रिया हुई। इस दौरान मौके पर नायब तहसीलदार, खरड़ अस्पताल के डॉक्टर और साथनीय एएसआई की भी मौजूदगी रही। बच्ची मोहाली जिले के नयागांव की रहने वाली थी और इसी महीने 2 फरवरी को पानी की टंकी में मरी हुई मिली थी।
उस समय बच्ची के परिवार वालों ने इसे हादसा माना और बिना पोस्टमॉर्टम के उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन अब परिवार ने बच्ची की हत्या की आशंका जताई है और पुलिस को शिकायत देते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। जहां जांच के लिए ही आज बच्ची की लाश कब्र से बाहर निकाली गई। अब बच्ची का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।























