
ड्रग्स मामले में बर्खास्त पुलिस अधिकारी राजजीत सिंह के विदेश भागने की आशंका
फिर जारी हुआ लुक आउट नोटिस
चंडीगढ, 7 फरवरी (विश्ववार्ता) ड्रग्स मामले में बर्खास्त पुलिस अधिकारी राजजीत सिंह की मुश्किले लगातार बढती जा रही है अब ड्रग्स मामले में कोर्ट ने राजजीत सिंह के खिलाफ एक बार फिर लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। राजजीत सिंह अक्तूबर 2023 से फरार है। राजजीत के विदेश भागने का इनपुट पंजाब इंटेलिजेंस ने दी है। अब पंजाब पुलिस ने एन.आई.ए. का समर्थन मांगा है। वहीं, खुफिया इनपुट की पुष्टि के लिए पंजाब पुलिस ने राजजीत के खिलाफ फिर से देश भर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर लुकआउट नोटिस जारी किया है। राजजीत की हवाईअड्डों पर जांच की जाएगी कि वह किस देश में गया है। ड्रग और आय से अधिक संपत्ति की जांच कर रहे अधिकारियों ने राजजीत के विदेश भागने के भी संकेत दिये हैं।
सबसे पहले पंजाब पुलिस की टीम नेपाल, महाराष्ट्र और अन्य एयरपोर्टों से जानकारी हासिल कर रही है। उसके नेपाल के रास्ते विदेश भागने के इनपुट मिले हैं। विदेश में रह रहे राजजीत के करीबी भी रडार पर हैं। जांच एजेंसियों ने इनका ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। ड्रग तस्करी के इस मामले में आरोपी राजजीत 20 अक्तूबर 2023 से फरार है।
संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू करें
एसटीएफ ने राजजीत की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एस.टी.एफ. ने वित्त मंत्रालय को पत्र भेजा है। इसमें आरोपी की संपत्ति कुर्क करने के लिए नोटिस जारी करने की मांग की गई है। इस पर केंद्र सरकार की संबंधित एजेंसी की कमेटी को राजजीत, उनकी पत्नी, बेटी को 9 फरवरी तक दिल्ली में अथॉरिटी के समक्ष जवाब दाखिल करने का आदेश दिया गया है। जवाब न देने पर राजजीत की संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी। इसलिए पंजाब में राजजीत की 9 संपत्तियों की पहचान की गई है।
सूत्रों के मुताबिक राजजीत के बैंक खातों में पिछले 10 साल के दौरान 13 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है। राजजीत के खातों में ओवरड्राफ्ट हुआ है। वहीं, अज्ञात खातों से भी लेन-देन किया गया है। एस.टी.एफ. पूरे मामले की जांच चल रही है। विजिलेंस ब्यूरो द्वारा एक एस.पी. स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है।





















