
अवैध कॉलोनियों को लेकर पंजाब सीएम मान का बडा ऐलान
कहा भविष्य में कोई अवैध कॉलोनी नहीं काटने देंगे
चंडीगढ, 6 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बडी घोषणा करते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट कर बताया कि पंजाब में सभी तरह की रजिस्ट्रियों पर एनओसी की शर्त खत्म हो रही है।
उन्होंने बताया कि सरकार ने कलर कोडिंग स्टैंप पेपर सिस्टम शुरू किया है।
कॉलोनी बनाने के लिए कॉलोनाइजर को लाल स्टैंप पेपर लेना पड़ेगा। यह स्टैंप पेपर तभी जारी होगा, जब आवेदक को सीवरेज, फायर, बिजली, व पॉल्यूशन समेत सभी मंजूरी मिलेगी। ऐसे में लोगों को भविष्य में दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने कहा जिन लोगों ने पहले अवैध कालोनियों में प्लॉट खरीदे हैं, उन्हें भी अब परेशानी उन्हें नहीं उठानी पड़ेगी। कुछ कॉलोनाइजर इस फैसले से खुश होंगे कि उनकी अवैध कॉलोनी अब रैगुलर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह लोग इस बार तो बच जाएंगे, लेकिन अगली कॉलोनी काटने से पहले उन्हें पूरा हिसाब देना पड़ेगा। जल्दी ही इस संबंधी नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। जल्दी ही इस बारे में डिटेल जारी की जाएगी।
ਪੰਜਾਬ ਚ ਹਰ ਕਿਸਮ ਦੀਆਂ ਰਜਿਸਟਰੀਆਂ ਤੇ NOC ਵਾਲੀ ਸ਼ਰਤ ਖਤਮ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ..ਵੇਰਵੇ ਜਲਦੀ
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) February 6, 2024























