
हेमंत सोरेन ने फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा में बोला विपक्ष पर तीखा हमला
चंडीगढ, 5 फरवरी (विश्ववार्ता) चंपई सोरेन की सरकार का फ्लोर टेस्ट हुआ. इसके लिए झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया. जिसमें तमाम सदस्यों ने भाग लिया. इस सत्र में पूर्व सीएम सह बरहेट विधायक हेमंत सोरेन ने भी भाग लिया. हमारी पूरी पार्टी और गठबंधन दल चंपई सोरेन को समर्थन करता है। 31 जनवरी की काली रात रही। देश के लोकतंत्र में यह काली रात जुड़ी। देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी हुई। इस गिरफ्तारी में राजभवन भी शामिल रहा। जिस तरीके से यह घटना घटित हुई है। मैं बहुत आश्चर्यचकित हूं।’
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदन में बोलने के लिए खड़े हुए. उन्होंने कहा कि हम चंपई सोरेन के समर्थन के लिए खड़े हुए हैं, हमारा झारखंड मुक्ति मोर्चा और हमारे सहयोगी दल चंपई सोरेन के साथ खड़े हैं. सदन में हेमंत सोरेन ने कहा कि 31 जनवरी के दिन का काला अध्याय देश के लोकतंत्र में नए तरीके से जुड़ा है. 31 जनवरी की रात को देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी हुई है. देश के लोकतंत्र में यह पहली घटना है और इस घटना को अंजाम देने में कहीं ना कहीं राजभवन की साजिश है.





















