
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के लॉ गेट के पास पीजी में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश
कुल 26 लडक़े व लड़कियों को किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 5 फरवरी (विश्ववार्ता) जालंधर में लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी के लॉ गेट के पास पीजी में बड़े स्तर पर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। फगवाड़ा पुलिस ने इस सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमे 9 विदेशी और 4 भारतीय लड़कियों सहित करीब 26 आरोपी शामिल है। आरोपियों से पुलिस ने 9 विदेशी पासपोर्ट, 29 मोबाइल और करीब 45 हजार रुपए की नकदी बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों से पुलिस ने 9 विदेशी पासपोर्ट, 29 मोबाइल और करीब 45 हजार रुपए की नकदी बरामद किए हैं।
कपूरथला की एसएसपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि एसपी फगवाड़ा को गुप्त सूचना मिली थी कि जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर स्थित लवली यूनिवर्सिटी से सटे लॉ गेट के पास बड़े स्तर पर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना पुख्ता होने के बाद तुरंत फगवाड़ा पुलिस की टीमों ने उक्त एरिया में अपने मुलाजिमों की एक्टिविटी बढ़ा दी।
इस दौरान उन्हें पता चला कि मिली सूचना सही थी। जिसके बाद टीमों ने रेड कर दी। पंजाब पुलिस के 30 से ज्यादा मुलाजिम एक साथ रेड के लिए पहुंचे थे। क्योंकि जांच में पता चला था कि उक्त देह व्यापार का धंधा करने वाले लोगों की संख्या 20 से ज्यादा की है। सभी को एक साथ गिरफ्तार कर थाना सतनापुर में लाया गया और दो केस दर्ज किए गए।
एसएसपी कपूरथला गुप्ता ने बताया कि उक्त सैक्स रैकेट पीजी की आंड़ मे चलाया जा रहा था। जिसमें विदेशी लड़कियों की अहम भूमिका था। पीजी विदेशी नागरिकों को आसानी से मिल जाते थे, क्योंकि वह अच्छे पैसे भरते थे। कुछ तो भारत में बातौर छात्र ही आए थे। मगर यहां पर देह व्यापार का धंधा शुरू कर दिया गया























