
जानकारी के अनुसार कौशल एचपी गैस एजेंसी पातड़ां की गांवों में घरेलू गैस सप्लाई करने वाली गाड़ी लेकर ड्राईवर गुरदित्त सिंह खनौरी के गांवों में गया था, जब वह वापसी भाखड़ा नहर की पटड़ी द्वारा खनौरी से शुतराना की तरफ आ रहा था तो गांव नाईवाला के नजदीक गाड़ी भाखड़ा में गिर गई। थाना प्रमुख शुतराना यशपाल शर्मा ने बताया कि नहर में गिरी गाड़ी को तो बाहर निकाल लिया गया है लेकिन गाड़ी का आगे का शीशा टूट जाने से चालक पानी में बह गया। उन्होंने कहा कि पुलिस गोताखोरों की मदद से चालक गुरदित्त सिंह की तलाश में जुटी हुई है।





















