
मौसम विभाग ने पंजाब मे आज भी जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
चंडीगढ, 5 फरवरी (विश्ववार्ता) मौसम विभाग चंडीगढ़ द्वारा आज राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर व पठानकोट जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज राज्य में भारी बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि, बिजली चमकने की संभावना है। दूसरी तरफ मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आज पंजाब के अलग अलग जिलों में आंधी वर्षा के बीच ओलावृष्टि की संभावना हैं। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज पंजाब के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती हैं। जबकि चार फरवरी को ज्यादातर जगहों पर मध्यम से तेज वर्षा की संभावना हैं।
बुढलाडा, लहरा, सुनाम, संगरूर, तपा, मूनक , पातड़ां, समाना, पटियाला, नाभा, राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, मोहाली, बठिंडा, गिद्दड़बाहा, रामपुराफूल, जेतो, श्री मुक्तसर साहिब, जलालाबाद, बस्सी पठाना, खन्ना, खरड़, खमानो, चमकौर साबि, समराला, रूप नगर, बलाचौर, बाघा पुराना, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जीरा, पट्टी, सुलतानपुर लोधी, तरनतारन, निहाल सिंह वाला में गरज, आसामानी बिजली व तेज हवाएं (30-40द्मद्वश्चद्ध)चलने की संभवाना है। वहीं बता दें कि जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश के उच्च क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में बर्फबारी जारी है जिसके चलते हिमाचल में भी अलर्ट जारी किया गया है।























