
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी
इंग्लैंड की पहली पारी सिमटी, बुमराह ने लिए छह विकेट
भारत ने बनाई इतने रनो की बढत
चंडीगढ, 3 फरवरी (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। डॉ. वायएस राजशेखर स्टेडियम में गुरुवार को भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम ने पहली पारी में 396 रन बनाए। जबाव मे इंग्लैंड की पहली पारी 253 रन पर सिमट गई है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 143 रन की बढ़त ली है। जसप्रीत बुमराह ने जेम्स एंडरसन को आउट कर इंग्लैंड की पारी समाप्त की। इस मैच में यह उनकी छठी सफलता रही। उनके अलावा कुलदीप यादव ने छह विकेट लिए। अक्षर पटेल को एक विकेट मिला। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 76 रन जैक क्राउली ने बनाए। उनके अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। 47 रन बनाने वाले बेन स्टोक्स टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
पहली पारी में भारत ने यशस्वी जायसवाल के 209 रनों की बदौलत 396 रन बनाए थे। इसी वजह से पहली पारी में भारत को 143 रन की बढ़त मिली है, जो कि इस मैच में निर्णायक साबित हो सकती है। हालांकि, इसके लिए भारत को तीसरे दिन तीनों सत्र में बल्लेबाजी करनी होगी।























