
बडी खबर: सीएम मान का गृह जिला संगरूर पुलिस छाबनी में हुआ तब्दील
चंडीगढ, 3 फरवरी (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब सीएम भगवंत मान का गृह जिला संगरूर इस समय पूरी त रह से पुलिस छाबनी में तब्दील कर दिया गया है। ब्लागर भाना सिद्धू की रिहाई को लेकर आज किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री के संगरूर स्थित घर को घेरने और प्रदर्शन का एलान किया था। पुलिस ने किसान नेताओं को रास्ते में ही रोक दिया गया है। पुलिस.
पुलिस ने रुलदू सिंह मानसा को घर में ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। उन्होंने अपने सोशलल मीडिया अकाउंट पर लाइव होकर कहा कि वह संगरूर के लिए रवाना ही होने जा रहे थे कि इतने में पुलिस उनके घर पर पहुंच गई। उन्हें वहीं पर रोक दिया गया है। इसी तरह से एक अन्य किसान नेता जसकरण सिंह को भी रास्ते में रोक दिया है।
बताया जा रहा है कि संगरूर मे प्रदर्शन करने जा रहे किसान नेताओं को रास्ते में रोक कर या फिर घरो में ही अल सुबह हाउस अरेस्ट कर दिए जाने से किसान संगठनों का गुस्सा भडक़ उठा है। किसान संगठनों ने विरोध में पंजाब के सभी टोल प्लाजा को बंद करने की धमकी दे दी है। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार गलत कामों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वालों को झूठे केस बनाकर जेलों में बंद कर रही है।























