
चंपई सोरेन ने राजभवन के दरबार हॉल में झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ
पूर्व CM हेमंत सोरेन 5 दिनों के ईडी रिमांड पर
चंडीगढ, 2 फरवरी (विश्ववार्ता)चंपई सोरेन ने राजभवन के दरबार हॉल में झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनियता की शपथ दिलायी। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम और राजद के इकलौते विधायक सत्यानंद भोक्ता ने झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। चंपई के साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
ऐसा कहा जा रहा है कि चंपई सरकार में दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। सरकार को 10 दिन में बहुमत साबित करना होगा। शपथ के बाद सभी विधायक हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। इससे पहले दरबार हॉल में बैठे सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया. इसके बाद सीपी राधाकृष्णन से परमिशन लेने के बाद शपथ समारोह कार्यक्रम शुरू हुआ।























