भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल जारी
यशस्वी का शानदार शतक, 76 ओवर का खेल खत्म भारत ने बनाये इतने रन
चंडीगढ, 2 फरवरी (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट का आज पहला दिन है इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। यशस्वी और रजत पाटीदार के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 76 ओवर मे 4 विकेट पर 263 रन बना लिए हैं। यशस्वी 146 रन और अक्षर पटेल 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इन दोनों से भारत को बड़े स्कोर तक ले जाने की उम्मीद है।
भारतीय टीम तीन स्पिनर्स के साथ ही मैदान पर उतरी है और दो तेज गेंदबाज खेल रहे हैं। रवींद्र जडेजा और केएल राहुल चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। वहीं, मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है। कप्तान रोहित ने कहा कि जडेजा की जगह कुलदीप, राहुल की जगह रजत पाटीदार और सिराज की जगह मुकेश कुमार खेल रहे हैं। भारत ने इस समय 31 ओवर मे 103 रन बना लिये और दो विकेट गिर चुके है। क्रीज पर यशवाल और अयर क्रीज पर है।
यशस्वी जायसवाल ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा है। उन्होंने 151 गेंद में टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। यशस्वी ने टेस्ट डेब्यू पर ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रन की पारी खेली थी। अब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगा बता दिया कि वह आने वाले समय के बड़े बल्लेबाज हैं। भारत ने दो विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। यशस्वी के साथ श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 85+ रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को दो झटके रोहित शर्मा और शुभमन गिल के रूप में लगे थे।