
बहिबल कलां फायरिंग मामले को लेकर आईजी परमराज उमरानंगल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत
चंडीगढ, 2 फरवरी (विश्ववार्ता) सूत्रो के हवाले से बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने आज कोटकपूरा और बहिबल कलां फायरिंग मामले को लेकर आईजी उमरानंगल के खिलाफ दर्ज दो एफआईआर मामले मे बडी राहत दी है। सूत्रो के हवाले से खबर है कि हाईकोर्ट ने सस्पेंड आईजी परमराज उमरानंगल सस्पेंड किए जाने के आदेशों को रद्द कर दिया है। पता चला है कि हाईकोर्ट ने उनकी सेवा में बहाली के आदेश दे दिए हैं।
दर्ज की गई थी। जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। सस्पेंड किए जाने के आदेशों को उमरानंगल ने पहले कैट में चुनौती दी थी, लेकिन कैट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। अब हाईकोर्ट ने उन्हें राहत दी है।आईजी उमरानंगल के खिलाफ कोटकपूरा और बहिबल कलां फायरिंग मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। सस्पेंड किए जाने के आदेशों को उमरानंगल ने पहले कैट में चुनौती दी थी, लेकिन कैट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था।
कैट से याचिका खारिज होने के बाद उमरानंगल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उन्हे सस्पेंड किए जाने के आदेशों को रद्द करने की मांग कर दी थी। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर फैसला सुनाते हुए उन्हे सस्पेंड किए जाने के आदेशों को रद्द कर दिया है और उन्हें सेवा में बहाल किए जाने के आदेश दे दिए हैं।























