
आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे Delhi CM केजरीवाल
समन को बताया राजनीति से प्रेरित
चंडीगढ, 2 फरवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज भी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। ईडी के समन को गैरकानूनी बताते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करने की कोशिश है। हम वैध समन का पालन करेंगे।। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा कि उनका मकसद केजरीवाल को गिरफ्तार कर दिल्ली की सरकार को गिराना है।
वैसे आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के सूत्रों ने कहा है कि उनके एजेंसी के सामने पेश होने की संभावना नहीं है, क्योंकि यह समन अवैध और राजनीति से प्रेरित है। पार्टी ने कहा कि पीएम मोदी का लक्ष्य अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना और दिल्ली सरकार को गिराना है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि हम ऐसा नहीं होने देंगे।
बता दें कि केजरीवाल ने इससे पहले दो नवंबर और 21 दिसंबर, तीन जनवरी और 18 जनवरी के चार समन पर ईडी के सामने पेश होने से इंकार कर दिया था और समन को ‘अवैध’ और ‘राजनीति से प्रेरित’ बताया था।केजरीवाल ने ईडी की कार्रवाई के पीछे के मकसद पर भी सवाल उठाया था।
आबकारी घोटाले मामले में ईडी द्वारा दायर आरोप पत्र में केजरीवाल के नाम का कई बार उल्लेख किया गया है।एजेंसी ने कहा है कि आरोपी अब खत्म हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 की तैयारी के संबंध में उसके संपर्क में थे।





















