
चंपई सोरेन आज झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ करेंगे ग्रहण
चंडीगढ, 2 फरवरी (विश्ववार्ता) चंपई सोरेन आज झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है आज 2 फरवरी को उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई जाएगी. अभी समय की कोई जानकारी नहीं आई है।इस तरह से झारखंड का सियासी सस्पेंस खत्म हो गया और सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया।
चंपई सोरेन के साथ आलमगीर आलम और सत्येंद्र भोक्ता शपथ ले सकते हैं. सत्येंद्र भोक्ता आरजेडी से हैं जबकि आलमगीर आलम कांग्रेस के विधायक हैं। इससे पहले साढ़े पांच बजे चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था. उन्होंने 43 विधायकों के समर्थन का दावा किया।
इससे पहले विधायकों में टूट के ‘डर’ से उन्हें राज्य से बाहर भेजने का फैसला किया गया. उन्हें हैदराबाद भेजेन की तैयारी थी लेकिन खराब मौसम की वजह से विमान उड़ान नहीं भर पाया और विधायकों को वापस लौटना पड़ा. कु 40 विधायकों को हैदराबाद भेजने की तैयारी थी. चंपई सोरेन के पास जिन 43 विधायकों का समर्थन है उसमें के 24, कांग्रेस के 17, आरजेडी और सीपीआई (एमएल) के एक-एक विधायक शामिल हैं. एयरपोर्ट पर करीब दो घंटे के इंतजार के बाद विधायक सर्किट हाउस लौट गए, जहां वे ठहरे हुए हैं।























