
चंडीगढ़ मेयर मामले को लेकर आज सुप्र्रीम कोर्ट मे दाखिल की जाएगी याचिका
चंडीगढ मेयर चुनाव मे धांधली को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ आप पार्टी दिल्ली मे खोलेगी मोर्चाþ
चंडीगढ, 2 फरवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर चुनाव के मुद्दे को लेकर आज सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की जाएगी। इसके लिए चंडीगढ़ में गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार की तरफ से विशेषज्ञों ने याचिका का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। जिसको कल सुप्रीम कोर्ट में लगाया जाएगा।
वहीं बतां दे कि आज ही चंडीगढ मे मेयर चुनाव मे धांधली को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी सरकार ने मोर्चा खोलेगी। पता चला है कि आज यानि की 2 फरवरी को दिल्ली में आप पार्टी बड़ा प्रदर्शन करेगी। आपको बता दें कि, इस प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान शामिल होंगे। बीजेपी हेडक्वार्टर पर आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करेगी। चंडीगढ़ में धांधली से बीजेपी द्वारा मेयर बनाने पर प्रदर्शन होगा। बता दे की हाल में हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सबसे ज्यादा पार्षद होने के बावजूद आप-कांग्रेस का गठबंधन यह चुनाव हार गया। चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस और आप पार्षदों ने पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर धांधली करने और उचित चुनावी प्रक्रिया का पालन नहीं करने का आरोप भी लगाया है। आज यह मामला हाई कोर्ट भी पहुंचा जिसमे सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने चंडीगढ़ रूष्ट और प्रशासन से 3 सप्ताह के भीतर जवाब माँगा है।
जानकारी के लिए बतां दे कि आज पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस मामले को लेकर वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। साथ ही सुप्रीम कोर्ट से मांग करेंगे कि पहल के आधार पर केस की सुनवाई जाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासनकाल में लोकतंत्र का हनन तो कई बार हुआ है। लेकिन इस बार सब कुछ वीडियो में कैद है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव चुनाव आप और कांग्रेस ने मिलकर बीजेपी के खिलाफ लड़ा था।
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए चंडीगढ़ और निगम प्रशासन को इस संबंध में नोटिस जारी कर तीन हफ्ते में जवाब मांगा है। अब अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी। जिसमें चंडीगढ़ प्रशासन को अपना जवाब कोर्ट में दाखिल करना होगा।वही आज हाईकोर्ट को दी गई चुनाव की वीडियो रिकॉर्डिंग सौंपी गई आप-कांग्रेस गठबंधन ने खासतौर पर वीडियो की उस क्लिप का हाईकोर्ट को संज्ञान दिलाया है जिसमें पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होने खुद गठबंधन के वोटों पर पेन से निशान लगाए और वोट इनवैलिड कर दिए। हाईकोर्ट में आप-कांग्रेस गठबंधन प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने कहा कि, बीजेपी ने पीठासीन अधिकारी के सहयोग से मेयर चुनाव में मनमाने ढंग और धक्केशाही से अपनी जीत तय की है।





















