अमृतसर से अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा शुरू
पंजाब बचाओ यात्रा पर CM मान का तंज
चंडीगढ, 1 फरवरी (विश्ववार्ता) शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल भगवंत मान सरकार के खिलाफ आज पंजाब बचाओ यात्रा की शुरुआत कर दी है। यह यात्रा अटारी हलके से शुरू हुई थी। वहीं अटारी हलके से शुरू की जाने वाली पंजाब बचाओ यात्रा से पहले सुखबीर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए और यात्रा की सफलता की अरदास की। उनके साथ बड़ी संख्या में शिअद नेता व वर्कर भी नतमस्तक होने पहुंचे।। ट्रैक्टरों एवं कारों के काफिले के बीच शुरू हुई उक्त यात्रा में खुली जीप में सुखबीर बादल खड़े हैं। जबकि उनके साथ पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रनीके तथा लोकसभा हलके के इंचार्ज पूर्व मंत्री अनिल जोशी भी हैं।
वहीं पंजाब CM भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल )द्वारा शुरू की गई पंजाब बचाओ यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि हैरानी वाली बात है कि पंजाब को लूटने वाले अब पंजाब बचाओ यात्रा निकालने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब पर कैप्टन अमरिंदर सिंह व बादल ने करीब 20 साल राज किया। 2002 से लेकर 2022 तक इन्हीं का राज था। इस शासनकाल में चार लोगों के हाथ कमान थी।
























