
देश की जनता को लगा महंगाई का झटका!
LPG सिलेंडर के बढ़े दाम
फिलहाल, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत अगस्त से लगातार 903 रुपए पर स्थिर है। इस बार भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मालूम रहे कि, आखिरी बार अगस्त में रक्षाबंधन के मौके पर मोदी सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर 200 रुपये सस्ता करने का ऐलान किया गया था। जिसके बाद घरेलू सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 1,103 रुपये की बजाय 903 रूपय हो गई थी। वहीं जून 2021 के बाद से एक भी बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती नहीं की गई। उल्टा कीमत बढ़ाई गई।
राजधानी दिल्ली में सिलेंडरों पर 14 रुपये बढ़ाए गए हैं. बढ़ी कीमत के बाद सिलेंडरों के दाम 1769.50 हो गए हैं. कोलकाता में एलपीजी सिलेंडरों पर 15 रुपये बढ़ाए गए हैं. अब यहां सिलेंडरों की कीमत 1887 रुपये हो गई है. मुंबई में सिलेंडरों की कीमत 15 रुपये बढ़ी है. यहां सिलेंडरों की कीमत 1723.50 रुपये हो गई है. अगर चेन्नई की बात करें तो यहां 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 12.50 रुपये से बढ़ाकर 1937 रुपये प्रति सिलिंडर पर आ गए हैं.























