
पंजाब के बटाला मे लगे मिले खालिस्तानी पोस्टर
हिंदू संगठनों का पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू
चंडीगढ, 1 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के बटाला मे सूत्रो से बडी खबर सामने आ रही है जहां जब दो स्कूटरी सवार युवकों ने भीड़भाड़ वाले चक्करी बाजार में चार जगहों पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के पोस्टर लगा दिए और वहां से भाग गए। इसकी जानकारी जैसे ही हिंदू संगठनों को मिली तो उन्होंने चक्करी बाजार में पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और दुकानें बंद करवा दीं। इसके चलके माहौल तनावपूर्ण हो गया।
इस मामले की खबर फैलते ही बीजेपी नेता विनय महाजन और हिंदू संगठनों के नेता मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की कि पोस्टर लगाने वाले अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए ताकि शहर में किसी तरह का भय न फैले। उन्होंने दुकानदारों से दुकानें खोलने की अपील की, जिस पर कुछ बंद दुकानें दोबारा खुल गई।
उधर, जब बटाला पुलिस को पोस्टरों के बारे में पता चला तो डी.एस.पी सिटी ललित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पोस्टरों को उतरवाकर कब्जे में ले लिया और आसपास की दुकानों के बाहर लगाने सी.सी.टी.वी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी। इस दौरान शिव सेना के पंजाब उपाध्यक्ष रमेश नैयर और उनके साथियों ने दुकानदारों से दुकानें बंद करने की अपील की, लेकिन कुछ दुकानदारों ने दुकानें बंद करने का विरोध किया।





















