
भक्तों के लिए अच्छी खबर: वैष्णो देवी मां के दरबार मे सीजन की पहली बफबारी शुरू
चंडीगढ, 1 फरवरी (विश्ववार्ता) जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। इस साल माता के दरबार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। वैष्णो देवी की पहाडिय़ों पर मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। बताया जा रहा है कि जम्मू के मैदानी इलाकों में बारिश हुई, जबकि रियासी जिले के कटरा शहर की त्रिकुटा पहाडिय़ों में स्थित वैष्णो देवी भवन में मौसम की पहली बर्फबारी हुई।
अधिकारी ने कहा कि तीर्थयात्री ‘जय माता दी’ के जयकारों के बीच बारिश और बर्फबारी के बावजूद भवन की ओर बढ़े। करीब 2 से 3 इंच ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि हालांकि, खराब मौसम के कारण भवन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित रही।





















