
गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी हेमंत सोरेन को रात को राजभवन में लेकर पहुंचे जहां पर उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। जबकि इससे पहले ही हेमंत सोरेन झारखंड में किसे मुख्यमंत्री बनाना है इसकी बिसात बिछा चुके थे।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पहले ही पता था कि उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी जमीन घोटाले में गिरफ्तार कर सकते हैं। इसलिए उन्होंने पार्टी के विधायकों की पूछताछ से पहले ही बैठक कर ली थी और अपनी पत्नी कल्पना और चंपई सोरेन के नाम पर विधायकों की दो अलग-अलग कागजों पर हस्ताक्षर करवा कर सहमति ले ली थी।





















