झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की टीम की पूछताछ जारी
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की टीम की पूछताछ जारी है. ईडी की टीम सोरेन से रांची स्थित उनके आवापस पर पूछताछ कर रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों के बीच झामुमो सांसद महुआ माझी ने कहा है कि पार्टी ने हर स्थिति से निपटने की योजना तैयार रखी है। पूरे गठबंधन के सभी नेता साथ हैं। उन्होंने कहा है कि हेमंत सोरेन ही मुख्यमंत्री रहेंगे। हमें कल्पना सोरेन के सीएम बनाए जाने के अनुमानों का पता मीडिया से ही लगा है।
झारखंड सीएम हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया है। पार्टी के कई कार्यकर्ता यहां मोराबादी ग्राउंड में जुटे हैं। समर्थकों की यह भीड़ राजभवन तक मार्च निकालने की तैयारी कर रही है।
हालांकि ईडी के अधिकारियों की तीन गाड़ियां अंदर गयी हैं बाकी गाड़ियों में सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवान है, जिन्हे बाहर ही रोक दिया गया है पिछली बार की तरह इस बार भी ईडी की टीम हाई टेक्नोलॉजी गैजेट्स से लैस होकर सीएम हाउस पहुंची है. ईडी की टीम की तरफ से आये लोग वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर रहे थे. सीएम आवास में पहुंचने के बाद ईडी के अधिकारियों ने सीएम से पूछताछ शुरू कर दी है।






















