
बीजेपी इस देश को उत्तर कोरिया बनाना चाहती है-सांसद राघव चड्ढा
आप और कांग्रेस की तरफ से पुरजोर विरोध
चंडीगढ़, 30 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत पर भारी हंगामा शुरू हो गया है। आप और कांग्रेस की तरफ से पुरजोर विरोध किया जा रहा है। आप-कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि, मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत धक्केशाही और फर्जीवाड़े से हुई है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर आप सांसद राघव चड्ढा ने इस नतीजे से पता चलता है कि जब मेयर चुनाव के लिए बीजेपी सभी गैरकानूनी हथकंडे अपना सकती है तो लोकसभा चुनाव में अपनी हार देखकर वे क्या करेंगे। क्या बीजेपी इस देश को उत्तर कोरिया बनाना चाहती है।
कुलदीप कुमार की तरफ से सीनियर एडवोकेट गुरमिंदर सिंह ने दोपहर सवा दो बजे हाईकोर्ट से आग्रह किया कि उनकी इस याचिका पर तत्काल सुनवाई की जाए और इस चुनाव का रिकॉर्ड सील किया जाए, यह सीधे तौर पर लोकतंत्र ही हत्या है। लेकिन हाईकोर्ट ने आज इस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और बुधवार सुबह इस याचिका पर सुनवाई किया जाना तय कर दिया है।
राघव चड्ढा ने कहा कि मेयर चुनाव में पहली बार 36 में से 8 वोट अवैध घोषित किए गए। कांग्रेस और आप गठबंधन को 20 वोट मिलने थे। हमें 12 वोट मिले और 8 वोट अवैध घोषित किए गए। भाजपा का एक भी वोट अवैध घोषित नहीं किया गया।























