लॉरेंस बिश्नोई के करीबी शूटर को बंबीहा गैंग ने उतारा मौत के घाट
बंबीहा गैंग ने डाली पोस्ट, हत्या का कारण भी बताया
चंडीगढ, 30 जनवरी (विश्ववार्ता) यमुनानगर में बीते दिनों राजन नाम के एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया था। इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है, जिस राजन की बेरहमी से हत्या की गई है वह बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ था। मृतक बिश्नोई गैंग का शूटर था. बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर राजन की हत्या की जिम्मेदारी ली है।
बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राजन की हत्या की जिम्मेदारी ली है और यह भी बताया है कि राजन की हत्या क्यों की गई। दविंदर बंबीहा नाम की फेसबुक आई.डी. पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि रात जो राजन लाडवा कुरुक्षेत्र का कत्ल हुआ है वह कत्ल लक्की पटियाल और अर्श डाला की तरफ से करवाया गया है। इसने लॉरेंस और विष्णु के कहने पर लक्ष्मण देवासी सनचोर का कत्ल किया था और भाग गया था। इसको उठा कर इसका अच्छी तरह से मान-आदर करने के बाद उसे यमुनानगर के पास गोली मार दी गई। यह हमारी ओर से आपके लिए एक उपहार है गोल्डी बराड़। तुम और लॉरेंस बिना किसी मकसद के इंटरव्यू में गपशप में लगे रहे।
बाकी तुम करते हो कि मैंने सुक्खा दुनेके को अपने हाथों से मार डाला। तुमने उसे विश्वास में लिया और मार डाला। पीठ पर वार किया। गुगामाडी, तुमने भाई बनाकर मार डाला। सिद्धू मूसेवाला को बिना किसी कसूर के मार दिया। तुम कहते हो कि जिस मर्जी देश में मिल लो, हमें बताओ कहा मिलना है। हम तुम्हारी तरह फुकरियां नहीं मारते। उसने सुक्खे और मान जैतों से बदला लिया। तुम अपने आप को बहुत बड़ा समझते हो, अब हम तुम्हें बताएंगे कि वैर क्या होता है।