पंजाब लोक सेवा आयोग चेयरमैन बने जतिंदर औलख
इंद्रपाल सिंह ने राज्य मुख्य सूचना कमिश्नर के पद के लिए ली शपथ..
राज्य मुख्य सूचना कमिश्नर के तौर पर शपथ ग्रहण करने वाले प्रसिद्ध एडवोकेट इन्दरपाल सिंह होशियारपुर के निवासी हैं। इन्दरपाल सिंह ने कानूनी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और वह ब्रिटिश हाई कमीशन के लिए स्टैंडिंग कौंसिल, पैनल भारतीय यूनियन, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के बार कौंसिल मैंबर चुने गए और इसके बाद पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की बार कौंसिल के उप चेयरमैन चुने गए। उनको 20 अगस्त, 2022 को पंजाब के सीनियर एडीशनल एडवोकेट जनरल के तौर पर नियुक्त किया गया था।
जि़क्रयोग्य है कि पंजाब काडर के 1997 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी जतिन्दर सिंह औलख गाँव बरगाड़ी (फरीदकोट) में जन्मे-पले हैं। पंजाब पुलिस में 33 साल सेवाएं निभाने के बाद ए.डी.जी.पी. के रैंक पर इंटेलिजेंस चीफ़ के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे। औलख ने पी.पी.एस. नाभा से स्कूली शिक्षा, डी.ए.वी. कॉलेज चंडीगढ़ से बी.ए. (ऑनर्स) और पंजाब यूनिवर्सिटी से एल.एल.बी. और इतिहास विषय में एम.ए. की डिग्री हासिल की।
यहाँ पंजाब राज भवन में मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही चलाई।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, ब्रम शंकर जिम्पा और गुरमीत सिंह खुड्डियां, मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव वीके सिंह, डीजीपी गौरव यादव, मुख्यमंत्री के डायरैक्टर मीडिया बलतेज सिंह पन्नू, पंजाब लोक सेवा आयोग के मैंबर गुरप्रताप सिंह मान, सुप्रीत घुम्मन और हरमोहन कौर संधू, राज्य सूचना कमिश्नर असित जोली और अमृत प्रताप सिंह सेखों के अलावा सिविल और पुलिस के उच्च प्रशासनिक अधिकारी और नव-नियुक्त चेयरमैन और राज्य मुख्य सूचना कमिश्नर के पारिवारिक मैंबर और शुभचिंतक मौजूद थे।






















