
लोकसभा वोटिंग से पहले राज्यसभा के लिए होगी सियासी भिड़ंत
भारतीय चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर इस तारिख को मतदान कराने का किया ऐलान
चंडीगढ़, 29 जनवरी (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि भारत निर्वाचन आयोग ने आज राज्यसभा की 56 सीटों पर चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। वहीं, नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी होगी और मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
जनवरी में ही राज्यसभा के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ओर से नामित संजय सिंह, एनडी गुप्ता और स्वाति मालीवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए थे. इन चुनावों के लिए किसी भी अन्य पार्टी ने उम्मीदवार नहीं उतारे थे. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 9 जनवरी थी जबकि नामांकन पत्रों की जांच 10 जनवरी को की गई. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 12 जनवरी थी. सिंह, गुप्ता और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल ने 19 जनवरी के राज्यसभा चुनावों के लिए अपना-अपना नामांकन 8 जनवरी को दाखिल किया था. ्र्रक्क ने मालीवाल को अपना राज्यसभा उम्मीदवार नामित किया था. सिंह और गुप्ता को संसद के उच्च सदन में दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से नामित किया गया.
कहां कितने सीटों पर चुनाव
आंध्र प्रदेश- 3
बिहार – 6
छत्तीसगढ़- 1
गुजरात- 4
हरियाणा- 1
हिमाचल प्रदेश- 1
कर्नाटक- 4
मध्यप्रदेश- 5
महाराष्ट्र- 6
तेलंगाना – 3
यूपी – 10
उत्तराखंड – 1
पश्चिम बंगाल- 5
ओडिशा- 3
राजस्थान – 3























