
पंजाब के इस जिले मे नकदी से भरा बैग गायब होने के कारण फैला तनाव का माहौल
चंडीगढ़, 29 जनवरी (विश्ववार्ता) लुधियाना की फ्रूट मंडी में पंजाब मंडी बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा चेकिंग के दौरान आढ़तियों की किताबे कब्जे में ले गई और इस दौरान करीब साढ़े 5 लाख रु की नकदी से भरा बैग गायब होने के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया है। लुधियाना सब्जी मंडी आढ़ती एसोशिएशन के पदाधिकारी ने कर्मचारियों के खिलाफ आरोप लगाए हैं कि कर्मचारियों ने उनकी किताबे कब्जे में लेते समय मौके पर कैश का बैग भी कथित तौर पर उठा लिया जिसमें साढ़े 5 लाख के करीब कैश था जोकि अब गायब है। आढ़ती एसोशिएशन द्वारा कर्मचारियों का जोरदार विरोध किया जा रहा है और मामले संबंधी विधायक मदनलाल बागा को शिकायत दी जा रही है।





















