
एसआईटी द्वारा ड्रग तस्करी केस में बिक्रम मजीठिया के करीबियों को भेजा नोटिस
चंडीगढ़, 29 जनवरी (विश्ववार्ता) शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी चार लोगों को आज करोड़ों रुपये की नशा तस्करी से जुड़े मामले के पंजाब पुलिस द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा पूछताछ के लिए तलब किया है। बता दें कि इन करीबी लोगों में मजीठिया के पूर्व पीए व ओएसडी रह चुके लोगों के नाम.
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी चार लोगों को आज करोड़ों रुपये की नशा तस्करी से जुड़े मामले के पंजाब पुलिस द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा पूछताछ के लिए तलब किया है। बता दें कि इन करीबी लोगों में मजीठिया के पूर्व पीए व ओएसडी रह चुके लोगों के नाम भी शामिल है।
इसी के साथ मिली जानकारी के नुसार इन लोगों को दो फरवरी को बयान देने के लिए बुलाया गया है। इससे पहले भी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा बिक्रम सिंह मजीठिया से पूछताछ कर चुकी है। इसी के साथ मजीठिया से मामले से जुड़ा रिकॉर्ड तलब किया था।
छह महीने जेल में भी रहे थे मजीठिया
मजीठिया के खिलाफ कांग्रेस सरकार ने 20 दिसंबर 2021 को एनडीपीएस मामले में केस दर्ज किया था। इस मामले में मजीठिया को करीब छह माह तक जेल में भी रहना पड़ा था। वहीं, मजीठिया ने इस समन को मुख्यमंत्री भगवंत मान का ‘लव लैटर’ करार दिया है।
‘आपका लव लैटर मिल गया’
अकाली नेता ने अपने फेस बुक पर वीडियो शेयर करके कहा ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान जी आपका भेजा हुआ लव लैटर मुझे मिल गया है। स्वाद तो तब आता जब आप खुद ही मुझे बुलाते तो मैं आपकी तसल्ली करवाता।’|























