Ed:हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची ईडी की टीम
सीएम सोरेन के खिलाफ ईडी की तरफ से नौ समन जारी
चंडीगढ़, 29 जनवरी (विश्ववार्ता) प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंची है. मुख्यमंत्री सोरेन का आवास दक्षिणी दिल्ली के शांति निकेतन में है। ED उनसे एक ज़मीन घोटाले के सिलसिले में पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि ईडी ने पहले ही सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। एजेंसी ने चेतावनी दी थी कि सोरेन या तो पेशी के लिए 29 या 31 जनवरी की तारीख दें या फिर ईडी के अधिकारी खुद ही उनसे पूछताछ करने पहुंच जाएंगे।
ईडी की तरफ से हेमंत सोरेन को अबतक नौ समन जारी किए गए हैं। आठवें समन में उनसे 6 जनवरी से 20 जनवरी तक पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। इस पर हेमंत सोरेन ने 20 जनवरी को ईडी को उनके आवास पर पूछताछ के लिए आने को कहा था। ईडी के समन के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुके हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेने की याचिका खारिज कर दी थी।






















