
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मास्टर कैडर की दूसरी सीनियोरिटी लिस्ट की जारी
चंडीगढ़, 29 जनवरी (विश्ववार्ता) : पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से मास्टर कैडर की दूसरी सीनियोरिटी लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में 31 दिसम्बर 1995 तक के केसों को शामिल किया गया है। साथ ही विभाग ने 3 फरवरी तक का समय दिया है, अगर किसी आवेदक को कोई एतराज है तो वह 3 फरवरी तक विभाग के अपना एतराज भेज सकता है।
शिक्षा विभाग ने एतराज देने के लिए एक प्रफोर्मा बनाया है इस प्रफोर्मा के पहले हिस्से में एजराज देने वाले आवेदक की पर्सनल जानकारी, दूसरे में एजराज का वर्णन तथा तीसरे हिस्से में ऐतराज से संबंधित दस्तावेज देने होंगे। बता दें कि आवेदक को ये दस्तावेज डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन के मोहाली स्थित कार्यालय में भेजने होंगे। आवेदक को इस बात का भी ध्यान रखना पड़ेगा कि सभी दस्तावेज पूरे हों, जिसके दस्तावेज पूरे नहीं होंगे उसके केस को नहीं जांचा जाएगा।





















