
चंडीगढ़ के पूर्व सांसद हरमोहन धवन नहीं रहे
83 वर्ष की उम्र में हरमोहन धवन ने ली अंतिम सांस
चंडीगढ, 28 जनवरी: (विश्ववार्ता) राजनीति के भीष्म पितामह के नाम से जाने जाते पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन का देर शाम मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया है। आम आदमी पार्टी नेता प्रदीप छाबड़ा ने यह जानकारी दी। बता दें कि धवन काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, 83 वर्ष की उम्र में हरमोहन धवन ने मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।
अपनी अंतिम शहर चंडीगढ़ में हरमोहन धवन का राजनीतिक कद काफी ऊंचा रहा। वह यहां के वह निर्विवाद नेता के रूप में जाने व पहचाने जाते रहे। निचले स्तर के मतदाताओं खासकर शहर के साथ लगती कॉलोनियों में उनकी अच्छी पकड़ थी। धवन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रह चुके हैं। इसके बाद वह कांग्रेस, बसपा बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। फिलहाल हरमोहन धवन आम आदमी पार्टी से जुड़े थे।
बंसल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि धवन का निधन शहर के लिए बड़ी क्षति है। वरिष्ठ भाजपा नेता और भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने धवन के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने चंडीगढ़ के लोगों, विशेषकर समाज के वंचित वर्गों के विकास और कल्याण के लिए काम किया
वन 1989 में चंडीगढ़ के सांसद चुने गए थे। वह चंद्र शेखर सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री भी रहे।धवन बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा), कांग्रेस और भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक संगठनों से जुड़े रहे।
धवन 2018 में आप में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ सीट से चुनाव भी लड़ा था लेकिन हार गए।























