भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट का आज तीसरे का खेल जारी
भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मे जीत की तरफ बढाए कदम, इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पेवेलियन
भारत की बढत से अब भी इतने रन दूर
चंडीगढ़, 27 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के आज तीसरा खेल शुरू जारी है। हैदराबाद टेस्ट में तीसरे दिन इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट पर 172 रन बना लिए हैं। टीम अब भी भारत से 18 रन पीछे हैं। अश्विन ने कप्तान बेन स्टोक्स को क्लीन बोल्ड किया। वह छह रन बना सके। फिलहाल ओली पोप अर्धशतक लगाकर और बेन फोक्स खाता खोले बिना क्रीज पर हैं। भारत की बढ़त 190 रन की थी। इस लिहाज से इंग्लिश टीम अब 20+ रन पीछे है।
इंग्लैंड को दूसरी पारी में तीसरा झटका जो रूट के रूप में लगा। वह सिर्फ दो रन ही बना पाए। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 117 रन है। वह दूसरी पारी में अभी भी 73 रन पीछे है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 436 रन पर समाप्त हुई। इस तरह टीम इंडिया ने 190 रन की बढ़त हासिल की। अब इंग्लैंड दूसरी पारी में भारत से अब भी 101 रन पीछे है।
भारत की पहली पारी 436 रन पर समाप्त हो गई। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया के पास फिलहाल 190 रन की बढ़त है। भारत के लिए रवींद्र जडेजा शतक से चूक गए। वह 87 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, केएल राहुल ने 86 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए सभी 10 विकेट स्पिनर्स ने लिए। जो रूट ने चार विकेट लिए। यह जो रूट का टेस्ट में दूसरा सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग स्पेल है। इससे पहले 2021 में उन्होंने अहमदाबाद में भारत के खिलाफ ही आठ रन देकर पांच विकेट झटके थे।
तीसरे दिन यानी आज भारत ने सात विकेट पर 421 रन से आगे खेलना शुरू किया और 15 रन जोडऩे में बाकी बचे तीन विकेट गंवा दिए। भारत को आज का पहला झटका जो रूट ने दिया। उन्होंने पारी के 120वें ओवर में लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके। सबसे पहले रूट ने ओवर की तीसरी गेंद पर जडेजा को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 180 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अगली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह को क्लीन बोल्ड किया। बुमराह खाता नहीं खोल सके। रेहान अहमद ने अक्षर पटेल को क्लीन बोल्ड कर भारतीय पारी को 436 रन पर खत्म कर दिया। अक्षर ने 100 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेली।
्र