
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट का आज तीसरे का खेल जारी
भारत की पहली पारी सिमटी, इंग्लैंड की दूसरी पारी मे जबरदस्त शुरूआत
भारत की पहली पारी से अभी भी इतने रन दूर
चंडीगढ़, 27 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के आज तीसरा खेल शुरू हो गया है। हैदराबाद टेस्ट में तीसरे दिन लंच सेशन तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। टीम अब भी भारत से 101 रन पीछे हैं। ओपनर बेन डकेट और ओली पोप नॉटआउट लौटे। भारत से रविचंद्रन अश्विन ने एकमात्र विकेट लिया।
इंग्लैंड ने बैजबॉल का असर दिखाना शुरू कर दिया है। दूसरी पारी में इंग्लिश टीम आक्रामक बल्लेबाजी कर रही है। उसने तीसरे दिन लंच तक अपनी दूसरी पारी में 15 ओवर में एक विकेट गंवाकर 89 रन बना लिए हैं। टीम 5.93 के रन रेट से स्कोर कर रही है। बेन डकेट 42 गेंद में 38 रन और ओली पोप 15 गेंद में 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम को जैक क्राउली के रूप में एकमात्र झटका लगा है। उन्हें अश्विन ने आउट किया था। क्राउली ने 33 गेंद में 31 रन बनाए थे।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 436 रन पर समाप्त हुई। इस तरह टीम इंडिया ने 190 रन की बढ़त हासिल की। अब इंग्लैंड दूसरी पारी में भारत से अब भी 101 रन पीछे है।
भारत की पहली पारी 436 रन पर समाप्त हो गई। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया के पास फिलहाल 190 रन की बढ़त है। भारत के लिए रवींद्र जडेजा शतक से चूक गए। वह 87 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, केएल राहुल ने 86 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए सभी 10 विकेट स्पिनर्स ने लिए। जो रूट ने चार विकेट लिए। यह जो रूट का टेस्ट में दूसरा सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग स्पेल है। इससे पहले 2021 में उन्होंने अहमदाबाद में भारत के खिलाफ ही आठ रन देकर पांच विकेट झटके थे।
तीसरे दिन यानी आज भारत ने सात विकेट पर 421 रन से आगे खेलना शुरू किया और 15 रन जोडऩे में बाकी बचे तीन विकेट गंवा दिए। भारत को आज का पहला झटका जो रूट ने दिया। उन्होंने पारी के 120वें ओवर में लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके। सबसे पहले रूट ने ओवर की तीसरी गेंद पर जडेजा को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 180 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अगली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह को क्लीन बोल्ड किया। बुमराह खाता नहीं खोल सके। रेहान अहमद ने अक्षर पटेल को क्लीन बोल्ड कर भारतीय पारी को 436 रन पर खत्म कर दिया। अक्षर ने 100 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेली।






















