
पंजाब के होशियारपुर में एक बड़ा सड़क हादसा
ट्रक और कार में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, 4 की मौत
चंडीगढ़, 27 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के होशियारपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिले के दसूहा के पास ट्रक और कार में सीधी टक्कर हो गई। हादसे इतना बड़ा रहा कि तुरंत बाद कार में आग लग गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे, जिसमें से चार लोग जिंदा जल गए हैं। वहीं एक बुरी तरह घायल हो गया है। घायल को सीविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। आग इतनी बड़ी थी कि आस पास के लोगों द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास किए गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है।





















